1 1916 में
होमरूल लीग आंदोलन चला जिसमें घरेलू शासन संचालन की अंग्रेजों से मांग की
2 भारत मे संविधान सभा के
गठन का विचार वर्ष 1934 मे पहली बार एम एन राय ने रखा।
3 सर्वप्रथम सन् 1895 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने यह मांग की
थी कि अंग्रेजों के अधीनस्थ भारतवर्ष का संविधान स्वयं भारतीयों द्वारा ही बनाया
जाना चाहिए लेकिन तिलक के सहयोगियों द्वारा भारत के लिए स्वराज्य विधेयक के
प्रारूप को, जिसमें पहली बार
भारत के लिए स्वतंत्र संविधान सभा के गठन की मांग की गई थी, ब्रिटिश सरकार द्वारा ठुकरा दिया गया था।